News Website

रुसी सेना के लिए काम कर रहे 20 भारतीयों को भारत लाया जाएगा

 विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से कहा

रुसी सेना के लिए काम कर रहे 20 भारतीयों को भारत लाया जाएगा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से कहा, हमारा मानना है कि वहां 20 लोग (भारतीय) हैं जो रूसी सेना में सहायक या सहायक कर्मचारियों के तौर पर काम करने के लिए गए थे। हम उन्हें निकालने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें कार्यमुक्त कराने एवं उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि इन लोगों ने मॉस्को में भारतीय दूतावास से संपर्क किया था। वे विभिन्न स्थानों पर हैं और भारतीय दूतावास उनसे संपर्क बनाए हुए है। जायसवाल ने बताया कि इन भारतीयों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत दिल्ली और मॉस्को दोनों जगह रूसी अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा, हमने लोगों से कहा कि वे युद्ध क्षेत्र में न जाएं या ऐसी स्थिति में न फंसे जो मुश्किल हो। हम अपने सभी लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया था कि भारत की मांग पर रूस की सेना ने सहायक के तौर पर कार्य कर रहे कई भारतीयों को कार्यमुक्त कर दिया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!