News Website

मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस 25 को कटनी में

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 25 फरवरी को कटनी जिला मुख्यालय पर होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और प्रतीक स्वरूप स्व-रोजगार प्रारंभ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान हरदा, अशोक नगर, उज्जैन और निवाड़ी जिले के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

एमएसएमई विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि ने शुक्रवार को विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कलेक्टर कटनी के साथ वर्चुअल बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। श्री नरहरि ने कलेक्टर कटनी को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री श्री चौहान से जिले के सफल एमएसएमई स्टार्टअप्स तथा अन्य नव उद्यमियों की भेंट करवाई जाए। कटनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होंगे। सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए कि  विभिन्न स्व-रोजगार योजना के बैंकों में लंबित सभी प्रकरण का निराकरण करवा कर अधिक से अधिक प्रकरण में स्वीकृति-पत्र का वितरण कराना सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम का मीडिया के सभी प्लेटफार्म से सजीव प्रसारण होगा।

जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजना में वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हितग्राहियों को आमंत्रित कर जन-प्रतिनिधियों से स्वीकृति वितरण-पत्र दिलवाये जायेंगे।  जिलों के कार्यक्रम की रूपरेखा जिला कलेक्टर निर्धारित करेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!