रूस की मदद करने से दूर रहे चीन, हो जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध’, जंग के एक साल होने से पहले जेलेंस्की की चेतावनी
कीव: रूस-यूक्रेन के युद्ध को एक साल होने वाले हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने चीन को चेतावनी दे दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि अगर चीन रूस को समर्थन देता है तो विश्वयुद्ध हो जाएगा। जेलेंस्की ने एक जर्मन अखबार से बातचीत में कहा, ‘हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि चीन इस युद्ध में रूसी संघ का साथ न दे। वास्तव में मैं चाहूंगा कि वह हमारी तरफ रहे।’ हालांकि उन्होंने इस बात की भी संभावना जताई कि ये संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि मुझे नहीं लगता कि यह संभव है। लेकिन मुझे लगता है कि चीन को यह आकलन करते रहना चाहिए किया यहां क्या हो रहा है।’