News Website

रूस की मदद करने से दूर रहे चीन, हो जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध’, जंग के एक साल होने से पहले जेलेंस्की की चेतावनी

कीव: रूस-यूक्रेन के युद्ध को एक साल होने वाले हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने चीन को चेतावनी दे दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि अगर चीन रूस को समर्थन देता है तो विश्वयुद्ध हो जाएगा। जेलेंस्की ने एक जर्मन अखबार से बातचीत में कहा, ‘हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि चीन इस युद्ध में रूसी संघ का साथ न दे। वास्तव में मैं चाहूंगा कि वह हमारी तरफ रहे।’ हालांकि उन्होंने इस बात की भी संभावना जताई कि ये संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि मुझे नहीं लगता कि यह संभव है। लेकिन मुझे लगता है कि चीन को यह आकलन करते रहना चाहिए किया यहां क्या हो रहा है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अभी यह युद्ध सिर्फ दो देशों में हो रहा है। लेकिन अगर चीन रूस का समर्थन करने आ गया तो विश्व युद्ध होगा। मुझे लगता है चीन भी इस बात से वाकिफ है।’ जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन युद्ध शुरू होने के एक साल होने से पहले एकजुटता दिखाने यूक्रेन पहुंचे हैं। जो बाइडेन यहां एक ट्रेन के जरिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज एक साल बाद भी यूक्रेन अपने पैरों पर खड़ा है। यह लोकतंत्र की ताकत है। अमेरिकी लोग आपके साथ हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!