News Website

हत्या के मामले में पूर्व मंत्री को आजीवन कारावास

चुनाव के दौरान बूथ पर युवक को गोली मारने का है मामला

विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ पर एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पूर्व मंत्री रविंद्र नाथ मिश्र को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक सप्ताह पहले इस मामले की सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया है। साल 1990 में विधानसभा चुनाव के दौरान माझी के बूथ पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में छपरा व्यवहार न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एमपी एमएलए विशेष कोर्ट के न्यायाधीश ने मंगलवार को रविंद्र नाथ मिश्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है पूर्व मंत्री रविंद्र नाथ मिश्र को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सह विशेष कोर्ट नलिन कुमार पांडे ने दोषी करार दिया था। उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 171 (एफ) 136 (2) में दोषी करार दिया गया। वहीं, उनके भाई हरेंद्र मिश्र को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। रविंद्र मिश्रा साल 2000 में मांझी विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। वे राबड़ी देवी के सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री थे।जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 1990 में चुनाव के दौरान मांझी प्रखंड के बूथ संख्या 175 और 176 पर बूथ लूटने की मंशा से कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। जिसमें वोट डालने आए एक व्यक्ति उमा बीन की गोली लगने से मौत हो गई थी।इस मामले में दर्ज मांझी थाना कांड संख्या 28/90 के सत्रवाद संख्या 143/06 में अभियोजन की ओर से एपीपी ध्रुपदेव सिंह ने सरकार का पक्ष रखा। अभियोजन की ओर से कुल सात गवाहों ने गवाही दी थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!