News Website

कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर इन्दौर बीजेपी हमलावर

सोशल साइट्स पर छिड़ी जंग खूब चल रहे शब्दबाण

कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर इन्दौर बीजेपी हमलावर , सोशल साइट्स पर छिड़ी जंग खूब चल रहे शब्दबाण
इन्दौर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन्दौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस पार्टी में मची असंमजस की स्थिति के चलते बीजेपी के स्थानीय नेताओं को उनपर छींटाकशी के शब्दबाण चलाने के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर नित नये कौतुक करने का भरपूर मौका मिला हुआ है। ऐसे में कांग्रेस की प्रत्याशी चयन बैठक को लेकर भाजपा नेता डॉ संतोष वाधवानी ने कांग्रेस पार्टी के कर्ताधर्ताओं को… प्रत्याशी चयन बैठक के नाम के स्थान पर… बलि का बकरा चयन बैठक नाम दिए जाने का सुझाव दिया है। डाॅ. वाधवानी का कहना है कि वर्तमान में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी की लहर चल रही है उससे कांग्रेस पार्टी को प्रत्याशी ढूंढने में भी बहुत परेशानी हो रही है। कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता उम्मीदवारी नहीं जता रहा है। कांग्रेस द्वारा जबरदस्ती उन्हें लोकसभा का टिकट देने के लिए ढूंढा जा रहा है ऐसी स्थिति में प्रत्याशी चयन बैठक उपयुक्त नाम नहीं लग रहा है इसका उपयुक्त नाम बलि का बकरा चयन बैठक होगा तो आसानी से समझ में आ सकेगा। हालांकि कांग्रेस की और से इनके ऐसे कटाक्ष पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बता दें कि कल ही इन्दौर के राजबाड़ा की फोटो के साथ सोशल साइट्स पर एक मैसेज लगातार बीजेपी समर्थकों द्वारा पोस्ट एंव फारवर्ड किया जा रहा था जिसमें वे लिख रहे थे कि कांग्रेस का टिकट राजबाड़ा पर टांग दिया है जिस भी सज्जन को चाहिए तुरंत राजबाड़ा पहुंचे और ले लै। वहीं विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला ने एक्स पर लिखा था कि इन्दौर से जीतू को छोड़ो राहुल गांधी को टिकट दो हम उन्हे सात लाख की हार्दिक उपहार में देकर बिदा करेंगे। हालांकि इस पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते कहा था कि – कुछ भाजपाई, जो राहुल गांधी के कद के सामने बौने हैं, वे अपनी पार्टी में फायदा पाने के लिए उनके खिलाफ बोलते हैं, मेंदोला उनमें से एक हैं..!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!