News Website

मेयर चुनाव के लिए वोटिंग जारी, अब तक करीब 50 पार्षदों ने किया मतदान

मेयर चुनाव कराने को लेकर लगातार तीन बैठकों से बने गतिरोध के बाद अब आज यानी बुधवार को दिल्ली को मेयर मिलने की संभावना है। मेयर से लेकर उपमेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए कोई भी मनोनीत सदस्य मतदान नहीं कर सकेगा। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों का दावा है कि वे मेयर चुनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सुबह 11 बजे से शुरू हुई बैठक 

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक सुबह 11 बजे से निगम मुख्यालय में शुरू हो चुकी है। मेयर चुनने के लिए यह चौथी कोशिश हो रही है। चुनाव के लिए डेढ़ घंटे का समय तय किया गया है। आप की तरफ से मेयर पद के लिए ईस्ट पटेल नगर वार्ड से पार्षद शैली ओबराय प्रत्याशी हैं तो भाजपा की ओर से शालीमार बाग से पार्षद रेखा गुप्ता उम्मीदवार हैं। मेयर चुनाव का मामला दो बार सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही मेयर चुनाव की तारीख तय हुई है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा केवल मेयर का चुनाव कराएंगी। इसके बाद मेयर सदन की अध्यक्षता करेंगी और फिर उप मेयर के साथ स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होगा। हालांकि, स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए चुनाव होगा या नहीं, इस पर अभी संशय बरकरार है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!