अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वह इस शो में अपनी किरदार की वजह से घर-घर में एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। मौजूदा समय में एक्ट्रेस सोशल मीडिया की क्वीन बन चुकी हैं।रूपाली गांगुली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। इतना ही नहीं वह अपने चाहने वालों के साथ लाइव के जरिए भी जुड़ती हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आइए एक नजर डालते हैं, अनुपमा की खूबसूरत तस्वीरों पर।एक्ट्रेस पर्पल कलर की साड़ी में गॉर्जियस नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि अनुपमा पर यह कलर काफी जच रहा है। वह खुले बालों में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।हाल ही में रूपाली गांगुली एक अवॉर्ड शो में पिंक बनारसी साड़ी में नजर आईं। वह बहुत ही प्यारी लग रही थीं। एक्ट्रेस ने माथे पर चांद बिंदी लगाई हुई थी, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।इस वीडियो में आप एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक देख सकते हैं। येलो आउटफिट में एक्ट्रेस कमाल की नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के लुक्स से लेकर अदा तक देखने लायक है। अनुपमा ने इस ड्रेस के साथ ज्वेलरी भी कैरी किया है।रुपाली ने अपने मेकअप को ग्लैम टच दिया है। चाहें तो आप भी अनुपमा के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।