News Website

खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर चर्चा  हुई तेज,रोहित शेट्टी के शो में मचेगा घमासान

रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट रियलिटी शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबर है कि शो की तैयारी शुरू हो चुकी है और अब एक-एक करके शो में पार्ट लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ खिलाड़ी तो बिग बॉस 16 के भी होंगे। बीबी हाऊस से कुछ नाम तो पक्के हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन होंगे वो जांबाज खिलाड़ी जो इस बार मौत के कुएं में मोटर साइकिल चलाएंगे…

शिव ठाकरे को मिलने वाली है तगड़ी टक्कर

रोहित शेट्टी बिग बॉस 16 में दो बार गए थे। पहली बार जब गए थे तब उन्होंने शिव ठाकरे पर रुमाल डाल दिया था। खबर थी कि शिव ठाकरे बिग बॉस 16 से निकलकर खतरों के खिलाड़ी 13 में दिखाई देंगे। लेकिन दूसरी बार जब रोहित आए और उन्होंने एक ऑडिशन टास्क करवाया तो सीन पूरी तरह से बदल चुका था। टास्क में सबसे अच्छी परफॉर्मेंस थी शालीन भनोट की, लेकिन शालीन भनोट ने इस शो के लिए साफ तौर पर मना कर दिया।

शिव ठाकरे को लेकर भी न्यूज है कि रोहित शेट्टी के साथ केपटाउन के लिए उड़ान भरेंगे क्योंकि वो हमेशा से ही इस स्टंट रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाहते थे। इसके बाद एक और नाम सामने आ रहा है वो है अर्चना गौतम का। हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं है पर खबर है कि अर्चना के साथ-साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड सौंदर्या भी शो में नजर आने वाली हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!