News Website

सीधी जिले में देर रात हुआ सड़क हादसा, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में देर रात हुए सड़क हादसे पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शोक जताया है। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा कि सीधी में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। प्रशासन बचाव कार्य में तत्परता से लगा है। उन्होंने कहा कि हादसे में हताहत लोगों के परिजन के प्रति गहरी संवेदना हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें व दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें।जानकारी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के पास शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 9.00 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से तीन बसें आपस में टकरा गईं। ये बसें सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ से लोगों को उनके गंतव्य ले जा रहीं थीं। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हुए हैं।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!