दीया और स्वस्तिका प्रशिक्षण के लिए दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगी | महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी दीया और स्वस्तिका प्रशिक्षण के लिए दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगी
महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी दीया चितले और स्वस्तिका घोष प्रशिक्षण के लिए दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगी
दीया और स्वस्तिका प्रशिक्षण के लिए दक्षिण कोरिया और जापान जाएंगी
महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी दीया चितले और स्वस्तिका घोष अब प्रशिक्षण के लिए विदेश जाएंगी। खेल मंत्रालय ने इन दोनो को विदेश में शीर्ष स्तर के प्रशिक्षण की अनुमति दे दी है। इन दोनो को दक्षिण कोरिया और जापान भेजा जाएगा। दीया शिन मिन सुंग के मार्गदर्शन में जबकि स्वास्तिका स्वस्तिका कियू जियान शिन से प्रशिक्षण लेंगी।
खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने इन दोनो के प्रस्ताव स्वीकार करते हुए इस दौरे का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत खिलाड़ियों से संबंधित विभिन्न इन खर्चों का वहन किया जाएगा।
एमओसी ने इसके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ियों किरण जॉर्ज और अनुपमा उपाध्याय, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल टीम और निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल के प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी। किरण और अनुपमा बीडब्ल्यूएफ ऑरलियन्स मास्टर्स में भाग लेंगे तो वहीं त्रीसा और गायत्री की जोड़ी अपने कोच और फिजियो के साथ बीडब्ल्यूएफ जर्मन ओपन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए जर्मनी जाएगी।
वहीं राइफल निशानेबाज रुद्राक्ष ‘इंटरनेशनल सेसन स्टार्ट फॉर शूटर्स (आईएसएएस 2024) प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए डोर्टमंड जाएंगे। एमओसी ने ‘डब्ल्यूटीटी फीडर प्रतियोगिताओं’ में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता के टेबल टेनिस खिलाड़ियों जी साथियान और मनिका बत्रा के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी है। साथियान डब्ल्यूटीटी फीडर और डब्ल्यूटीटी फीडर दो प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लेबनान के बेरूत जाएंगे जबकि मनिका डब्ल्यूटीटी सिंगापुर स्मैश में प्रतिस्पर्धा के लिए अपने कोच के साथ जाएंगी और फिर बेरूत में दो डब्ल्यूटीटी फीडर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।