सोना 62 हजार के पार, चांदी में गिरावट | सोने के दाम मे बढ़त, जानें सोने का आज का भाव
चांदी के वायदा भाव सुस्ती
सोना 62 हजार के पार, चांदी में गिरावट
सोने के वायदा भाव की शुरुआत शुक्रवार को तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ खुले। गुरुवार को दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बाद कारोबार के अंत में गिरावट के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सोने के वायदा भाव 62 हजार रुपये से ऊपर और चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वैश्विक बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी, जबकि चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रेक्ट 131 रुपये की तेजी के साथ 62,108 रुपये के भाव पर खुलकर 62 रुपये की तेजी के साथ 62,039 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 113 रुपये की गिरावट के साथ 70,154 रुपये के भाव पर खुलकर 134 रुपये की गिरावट के साथ 70,135 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत पिछले बंद भाव पर ही हुई। कॉमेक्स पर सोना 2,034.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,030.70 डॉलर था। फिलहाल यह 4.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,034.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 22.78 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 22.78 डॉलर था। फिलहाल यह 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 22.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
—