News Website

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल के साथ रहेंगे कमल नाथ व दिग्विजय | भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को करेगी मुरैना से प्रवेश | भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल , कमल नाथ व दिग्विजय साथ

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मध्य प्रदेश के मुरैना से प्रवेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को करेगी मुरैना से प्रवेश
यात्रा में राहुल के साथ रहेंगे कमल नाथ व दिग्विजय
भोपाल  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मध्य प्रदेश के मुरैना से प्रवेश करेगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह साथ रहेंगे। यात्रा मध्यप्रदेश से सात मार्च को राजस्थान के लिए निकल जाएगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में पांच बड़ी जनसभाएं अलग-अलग क्षेत्रों में करेंगे। कहीं बेरोजगारों की तो कहीं किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग और महिलाओं की सभाएं होंगी। यात्रा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, बड़नगर, बदनावर और सैलाना से गुजरेगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी के दोनों ही वरिष्ठ नेता प्रदेश में पूरी यात्रा में साथ रहेंगे। सोमवार को कमल नाथ छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और दो मार्च को ग्वालियर से यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि सभी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी का संबल और साहस बनें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!