सोयाबीन बैड कोलेस्ट्रॉल भी होता है कम | सोयाबीन कर देता है शरीर की कमजोरी को दूर
सोयाबीन कर देता है शरीर की कमजोरी को दूर
सोयाबीन कर देता है शरीर की कमजोरी को दूर
-बैड कोलेस्ट्रॉल भी होता है कम
हैल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सोयाबीन कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और विटामिंस से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फटी एसिड्स भी पाए जाते हैं, जो कि हमारे हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सोयाबीन में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।
स्टडी के मुताबिक तो सोयाबीन के नियमित सेवन से शरीर से बाद कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इसके साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। डायटीशियन एक्सपर्ट के अनुसार सोयाबीन में पाए जाने वाले पोषक तत्व कुपोषण को मिटाने में कारगर हैं। इसमें कई जरूरी अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं जो कि मांसपेशियों और हड्डियों को स्वस्थ रखने में फायदेमंद हैं।
एक स्वस्थ इंसान को एक दिन में 100 ग्राम सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। आप इसे कई तरह से खा सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। बता दें कि सोयाबीन प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है। शाकाहारी लोगों के लिए तो ये सबसे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। ये नई कोशिकाएं भी भी बनाता है। जिम जाने वाले लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।