News Website

भाजपा ने 50 फीसदी सीटों पर नाम किए फाइनल

लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा ने 50 फीसदी सीटों पर नाम किए फाइनल

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने लगभग 50 फीसदी सीटों पर नाम किए फाइनल, सिर्फ घोषणा बाकी
लोकसभा चुनाव में किसे टिकट दिया जाए और किसको न दिया जाए,पर देर रात तक मंथन चलता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नेड्डा की मौजूदगी में करीब 50 प्रतिशत सीटों पर नाम तय किए जाने की खबर है। इन सीटों पर ऐसे उम्मीदवारों के नाम हैं जिनके नाम पर कहीं कोई विरोध की संभावना नहीं बनती है। बताया जा रहा है कि ये सभी नाम लगभग तय हैं केवल नामों की घोषणा होना बाकी है।
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पार्टी चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही कम से कम आधे उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर देगी। इनमें पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सीट भी शामिल हो सकती है। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अब तक कुछ नहीं कहा है।
भाजपा की तरफ से पहली सूची जल्द ही आ सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पार्टी भारत निर्वाचन आयोग यानी ईसीआई की तरफ से तारीखों के ऐलान से पहले ही आधे उम्मीदवारों का नाम सामने रख सकती है। गुरुवार को हुई लंबी बैठक के बाद भाजपा एक या दो दिनों में पहले उम्मीदवारों घोषित कर सकती है। भाजपा की पहली सूची में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 150 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा सकता है। गुरुवार को हुई बैठक में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मौजूद रहे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ उत्तराखंड और राजस्थान सीएम भी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।इसके अलावा भाजपा आने वाले दिनों में शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू और धारवाड़ से प्रहलाद जोशी के नाम का भी ऐलान कर सकती है। साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और सिंधिया के नामों पर भी मंथन हुआ।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!