लॉटरी में जीते लाखों पाउंड लेकिन पड गए जान बचाने के लाले
-चाकू लिए कुछ बदमाश जान लेने को थे उतारू
ब्रिटेन के एक शख्स की लाखों की पाउंड की लाटरी क्या निकली, उसे जान बचाने के लाले पड गए। शख्स के सामने चाकू लिए कुछ बदमाश खड़े थे और उनकी जान लेने पर उतारू थे। ब्रिटेन के रहने वाले ली डेविस और कैरीएन कोपस्टिक ने सितंबर 2017 में लॉटरी टिकट खरीदा। और कुछ ही दिनों बाद पता चला उसने मेगा जैकपॉट जीत लिया है। ली ने कहा, जीतने के बाद हमारी दुनिया बदल गई थी। हमने एक घर में निवेश किया। शादी करने की योजना बनाई। यहां तक कि मशहूर ब्रांड के कपड़े और आभूषणों पर कुछ पैसे खर्च किए।अगले दिन हम घर में लेटे हुए थे, तभी काले कपड़े पहने हुए लोग, चाकू और सरिये लेकर कमरे में आए।
हम उन्हें देखकर सन्न रह गए। वे चिल्लाए- ‘पैसा कहां है? सोना कहां है?’ तभी चाकू लिए एक शख्स कैरीएन के पास गया और उसे बिस्तर से बाहर निकलने के लिए कहा। वहां-वहां ले गए, जहां सब कुछ रखा गया था। फिर सारा लूटकर ले गए। ली ने कहा, उनके जाने के बाद मैं तेजी से नीचे आया और पुलिस को बुलाया। हम भाग्यशाली थे कि उन्होंने बच्चों को नहीं जगाया। वरना उन्हें काफी चोट पहुंचती। बदमाश 4 लाख का हार, 11 लाख का सोना और कंगन अपने साथ ले गए। हम इतने डर गए थे कि अपने साथियों तक को इसके बारे में नहीं बताया।
बदमाश हमारी पूरी दौलत लूटकर ले गए। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा था।ली ने कहा, लुटेरों को पता था कि वे क्या कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने पूछा था कि पैसे और सोना कहां है। उन्हें पता था कि यह घर में होने की संभावना है। उन्होंने मेरी बेटी के जन्मदिन के गिफ्ट भी लेने की लूटने की। वे मुझे बार से मार रहे थे और शांत रहने के लिए कह रहे थे। मेरी मंगेतर इतनी डर गई थी कि कहीं उसके साथ कुछ बुरा न करें। लेकिन राहत की बात थी कि वे सिर्फ सोना लेकर चले गए।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.