News Website

उस्मान ख्वाजा- कैमरन ग्रीन के शतकों से ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 480 रन, भारत का तगड़ा पलटवार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में मेहमान टीम ने 480 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज उसमान ख्वाजा ने बनाए। उन्होंने 180 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं, कैमरुन ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली। पहले दिन की खेल की बात करें तो गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन 90 ओवर में 255/4 रन बना लिए। पहला दिन उस्मान ख्वाजा के नाम रहा। भारत की तरफ से शमी ने दो विकेट झटके हैं।

ख्वाजा और ग्रीन ने खेली शानदार पारी

वहीं, दूसरे दिन कैमरुन ग्रीन ने शतक लगाया। ग्रीन ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। ख्वाजा और ग्रीन के बीच 208 रन की साझेदारी हुई। भारत की जमीन पर 44 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 38 और ट्रेविस हेड ने 32 रन बनाए। नाथन लियोन ने 34 और टी मर्फी ने 41 रन की पारी खेली।

अश्विन ने लिए 6 विकेट

भारत की गेंदबाजी की बात करें तो पहली पारी में सबसे ज्यादा विकेट ऑफ स्पिनर आर अश्निन ने चटकाए। उन्होंने 47. 2 ओवर में 91 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। अश्विन ने नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन और ट्रेविस हेड को आउट किया।

इसके बाद मोहम्मद शमी ने 134 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को एक-एक वकेट से संतोष करना पड़ा। वहीं, उमेश यादव को इस पारी में कोई सफलता नहीं मिली।

ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त होने के बाद भारत को दूसरे दिन 10 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए। दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक कप्तान रोहित शर्मा ने 17 और शुभमन गिल ने 18 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!