News Website

लोकतंत्र सेनानी संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन

( ग्वालियर ) लोकतंत्र सेनानी संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 21 मार्च को
लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय सचिव मदन बाथम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन विटवेकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी देश एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी संघ ने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए प्राण-पण से जुटने का संकल्प लिया है। लोकसभा चुनाव में संगठन की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी को होशंगाबाद एवं प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक को भोपाल से भाजपा प्रत्याशी बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में संगठन के नेताद्वय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को ज्ञापन भी भेजा है।
श्री बाथम ने बताया कि संगठन का विजय दिवस व राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली की जगह जयपुर में 21 मार्च को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभिनंदन भी किया जाएगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद कैलाश सोनी करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता आते ही सम्मान निधि बंद कर दी गई है। जिसको लेकर न्यायालय में याचिका भी दायर की गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!