News Website

बेंगलुरु कैफे में किसने और कैसे किया धमाका 

इडली खाने के बहाने कैफे में घुसा और आईईडी बम लगाकर चला गया

बेंगलुरु कैफे में किसने और कैसे किया धमाका

-इडली खाने के बहाने कैफे में घुसा और आईईडी बम लगाकर चला गया

बेंगलुरु|  बीते रोज रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके की जांच एजेंसियां कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहा है। आरोपी की तलाश में करीब दो दर्जन लोगों से पूछताछ की गई है। जांच में अब तक जो सामने आया है,उसके मुताबिक आरोपी कैफे में घुसा उसने इडली का ऑर्डर दिया और साथ लाए बैग में बम का टाइमर लगाकर चलते बना। बता दें कि धमाका उस वक्त हुआ था जब लंच का समय था और लोग बेंगलुरु के लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में मजे से खाना खा रहे थे, तभी एकदम से धमाका हुआ और 9 लोग जख्मी हो गए। विस्फोट के बाद जांचकर्ता सीसीटीवी फुटेज से सुराग ढूंढ रहे हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि व्हाइटफील्ड में लोकप्रिय रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट की वजह और प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है तथा आशंका है कि ‘आईईडी’ से यह विस्फोट हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए तथा सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इसमें शामिल होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के संबंध में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि संदिग्ध की पहचान 28 से 30 साल के व्यक्ति के रूप में की गई है जिसने टोपी पहन रखी है और बैग कंधे पर लेकर जाते ही वीडियो में दिखाई दे रहा है। वह नाश्ते के समय कैफे में आया और रवा इडली के लिए एक कूपन खरीदा, लेकिन इडली खाए बिना ही कैफे से चला गया। आईईडी वाला बैग वह वहीं छोड़ गया था, जिसमें एक बम को एक घंटे का टाइमर लगाकर छोड़ रखा था। इसके एक घंटे बाद ही धमाका हो गया। कैफे के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने ब्लास्ट की तेज आवाज सुनी। उस समय वहां 40 के करीब लोग अंदर मौजूद थे और वे सभी बाहर भागने लगे जिससे अफरा-तफरी मच गई। उस समय सभी ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इसके बाद जल्द ही एक एम्बुलेंस और एक दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू हुआ।फिलहाल अभी तक संदिग्ध का पता नहीं चल पाया है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!