News Website

घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बदलाव

घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बदलाव आंध्र प्रदेश, झारखंड में बढ़ी जबकि बिहार व छत्तीसगढ़ में कम हुईं

घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बदलाव
आंध्र प्रदेश, झारखंड में बढ़ी जबकि बिहार व छत्तीसगढ़ में कम हुईं
नई दिल्ली  घरेलू बाजार में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव आया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट आयी है। आज सुबह ब्रेंट क्रूड 81.97 डॉलर प्रति बैरल पर बिका। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका अधिक प्रभाव नहीं दिखा।
वहीं आंध्र प्रदेश, झारखंड और असम सहित कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। दूसरी ओर बिहार, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतें नीचे आयी हैं।
चारों महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। गाजियाबाद में 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर पर है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.78 रुपये प्रति लीटर तक आया है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर आया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!