News Website

मानव ठक्कर व अर्चना कामथ को टेबल टेनिस खिताब

(इन्‍दौर) मानव ठक्कर व अर्चना कामथ को टेबल टेनिस खिताब –
इन्‍दौर (। इंडियल ऑयल द्वारा आयोजित 42वीं पेट्रोलियम स्‍पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड इंटर यूनिट टेबल टेनिस स्पर्धा में पुरूष वर्ग में मानव ठक्कर (आई.ओ.सी.), अर्चना कामथ (आई.ओ.सी.) महिला वर्ग में व एल.वी. ठाकरे (ओ.एन.जी.सी.) वेटरंस में विजेता बनें।
अभय प्रशाल में खेली गई स्पर्धा के पुरूष एकल वर्ग के अंतिम मुकबले में मानव ठक्कर (आई.ओ.सी.) ने हरमित देसाई (ओ.एन.जी.सी.) को 11-8, 11-8, 3-11, 11-6, 13-11 से पराजित कर खिताब जीता। महिला एकल वर्ग के फाईनल में अर्चना कामथ (आई.ओ.सी.) ने यशस्विनी घोरपड़े (ओ.आई.एल.) को 11-8, 11-6, 11-6, 11-4 से परास्त कर खिताब अर्जित किया। वेटरंस वर्ग के अंतिम मुकाबले में एल.वी. ठाकरे (ओ.एन.जी.सी.) ने पंकज गुप्ता (ओ.एन.जी.सी.) को 11-7, 11-6, 7-11, 11-8, से पराजित कर खिताब जीता। स्पर्धा का पुरस्‍कार वितरण इंडियन ऑयल के जनरल मैनेजर (एच.आर. वेस्टर्न रीजन) अजित कुमार पाणीग्रही व ललित कुमार वत्स सलाहकार (पी.एस.पी.बी.) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश ओलिपिंक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी, जयेश आचार्य, बी.जी. जोगलेकर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंदार फडके ने किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!