मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्यामधाम आश्रम में साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया |
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के श्यामधाम आश्रम पहुंचकर महंत श्यामगिरी जी महाराज ( राधे राधे बाबा) सहित अन्य साधु संतों से भेंटकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जन-जन के कल्याण की मंगल कामना की। विधायक अनिल जैन कालूहेडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी इस दौरान उपस्थित रहें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह उज्जैन के चार धाम मंदिर पहुंचे। उन्होंने संत महामण्डलेश्वर श्री स्वामी शान्तिस्वरुपानंद गिरिजी महाराज से भेंट कर आत्मीय चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वामी जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। विधायक उज्जैन श्री अनिल जैन कालूहेडा भी साथ मे मौजूद रहें।