News Website

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी

नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, वैभव गहलोत जालोर से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7 प्रतिशत उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है। इस सूची में असम से 12, गुजरात से सात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से 10-10, उत्तराखंड से तीन और दमनदीव से एक उम्मीदवार का ऐलान किया गया है। दमनदीव से केतन दयाभाई पटेल को टिकट दिया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है। आज हम दूसरी सूची की घोषणा करने जा रहे हैं।
राजस्थान के 10 उम्मीदवार
कांग्रेस ने जालौर से वैभव गहलोत, बीकानेर से गोविंद राम मेघवाल, चुरू से राहुल कस्वां, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, जोधपुर से करण सिंह, अलवर से ललित यादव, उदयपुर से ताराचंद मीणा और चित्तौडग़ढ़ से उदयलाल आंजना को टिकट दिया है।
मध्य प्रदेश के 10 उम्मीदवार
कांग्रेस ने भिंड से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला से ओंकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, धार से राधेश्याम मुवेल, खरगोन से पोरलाल खरते और बैतूल से रामू टेकाम को चुनावी मैदान में उतारा है।
उत्तराखंड के लिए भी तीन उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है।
गुजरात के सात उम्मीदवार
कांग्रेस की दूसरी सूची में गुजराज के लिए भी सात उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें कच्छ से नीतीशभाई लालन, बनासकांठा से गनीबेन ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से रोहन गुप्ता, अहमदाबाद पश्चिम से भरत मकवाना, पोरबंदर से ललितभाई वसोया, बरदोली से सिद्धार्थ चौधरी और वलसाड से अनंत भाई पटेल को टिकट दिया है।
असम के 12 उम्मीदवार
इसी तरह कांग्रेस ने असम में कोकराझार से गर्जन मैशरी, धुबड़ी से रकीबुल हुसैन, बारपेटा से दीप बायन, दारंग उदालगुरी से माधब राजबंशी, गुवाहाटी से मीरा बारठाकुर गोस्वामी, दिफू से जॉयराम एंगलेंग, करीमगंज से हाफिज रशीद अहमद चौधरी, सिलचर से सूर्यकांत सरकार, नौगांव से प्रद्युत बोरदोलोई, काजीरंगा से रोजेलिना तिर्की, सोनितपुर से प्रेम लाल गंजू और जोरहाट से गौरव गोगोई को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा दमनदीव से केतन दहियाभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!