News Website

सरकार बनी तो कांग्रेस कराएगी जाति जनगणना

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने किया वादा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अंतिम चरण में महाराष्ट्र के नंदुरबार पहुंची। यह जगह कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। मंगलवार को राहुल ने जनता से कहा- अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी जाति जनगणना और आर्थिक सर्वे कराएगी। साथ ही वन अधिकार अधिनियम को भी मजबूत करेगी।
राहुल ने कृषि और वन उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने वाला कानून लाने का भी वादा किया। नंदुरबार वही सीट है, जहां 47 साल तक कांग्रेस को कोई हरा नहीं पाया था। पिछली बार 2010 में सोनिया गांधी ने नंदुरबार का दौरा किया था। करीब 14 साल बाद गांधी परिवार से कोई सदस्य यहां पहुंचा है। यह जगह इसलिए भी खास है, क्योंकि 2010 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आधार कार्ड की लॉन्चिंग नंदुरबार के तेंभली गांव से की थी।
भाजपा ने किया आदिवासियों को जंगलों से बेदखल
राहुल ने यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा ने वन अधिकार अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम जैसे कानूनों को कमजोर कर दिया है। हम न केवल उन्हें मजबूत करेंगे बल्कि यह सुनिश्चित करेंगे कि आदिवासियों के दावों का निपटारा एक साल के भीतर किया जाए। राहुल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने वन अधिकार अधिनियम के तहत हजारों दावों को गलत तरीके से खारिज कर दिया और आदिवासियों को जंगलों तक पहुंच से वंचित कर दिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!