News Website

आर्म्स एक्ट के मामले में एक साल से फरार बदमाश गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट के मामले में एक साल से फरार बदमाश गिरफ्तार
भोपाल(ईएमएस)। क्राइम ब्रांच और निशातपुरा थाना पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना क्राइम ब्रांच टीआई अशोक मरावी ने बताया कि शहर में आरोपियों की तलाश में जुटी टीम को सूचना मिली की थाना क्राइम ब्रांच के आर्म्स एक्ट और थाना निशातपुरा में दर्ज अन्य अपराधिक मामले में फरार आरोपी अमन पठान पिता नसीम खान (25) निवासी विश्वकर्मा नगर पानी की टंकी के पास निशातपुरा में हरी मजार के पास खड़ा होकर किसी का इन्तजार कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया। टीम को देख बदमाश ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान फरार बदमाश अमन उर्फ अमान खान के रुप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!