News Website

‘नास्त्रेदमस’ दिनेश कार्तिक की कमेंट्री के फैन हुए धोनी, DK की तारीफ में पढ़े कसीदे

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनकी कमेंट्री का ‘काफी लुत्फ उठाते’हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में फिलहाल कमेंट्री कर रहे 37 वर्षीय कार्तिक आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में मैदान पर आरसीबी का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में कार्तिक ने ‘आरसीबी पॉडकास्टर’ पर कहा कि धोनी से मिले तारीफ के एक-एक शब्दों ने उनके लिए कमेंट्री को और खास बना दिया। कार्तिक ने कहा, ‘मुझे कमेंट्री के जो थोड़े बहुत मौके मिले है मैंने उसका आनंद लिया। मुझे लगता है कि मुझे खेल के बारे में बोलने, विश्लेषण करने में बहुत मजा आ रहा है। मैं इस तरह से वर्णन करना चाहता हूं कि इस खेल को देखने वाले हर व्यक्ति के लिए कुछ सार्थक हो।’

उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं, मैंने हमेशा अपने तरीके से एक स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश की और इसे उस तरह से स्पष्ट करने की कोशिश की, जिस तरह से मैंने सोचा था।’ भारत के लिए तीनों प्रारूपों में प्रतिनिधित्व कर चुके कार्तिक ने कहा, ‘मुझे सबसे बड़ी प्रशंसा उस व्यक्ति से मिली जिसकी मुझे सबसे कम उम्मीद थी। मैं धोनी की बात कर रहा हूं। उन्होंने मुझे कहा, ‘मैंने वास्तव में कमेंट्री का आनंद लिया। बहुत बहुत अच्छा। आप शानदार कर रहे है’।’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!