टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वो आज भी फैंस के लिए ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ की विद्या और ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता भल्ला ही हैं। वो अपने शोज के अलावा पर्सनल लाइफ के लिए भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले कई दिनों से खबरें सामने आ रही थीं कि दिव्यांका के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। वो प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब उनके पति विवेक दहिया ने इस अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया है।
Related Posts
Vivek Dahiya ने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी बीवी Divyanka Tripathi प्रेग्नेंट नहीं हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो वो फैंस के साथ इस गुड न्यूज को जरूर शेयर करेंगे। विवेक ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता रहता है। यह इंटरनेट पर कई बार सामने आता है। लेकिन नहीं, वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। जब भी ऐसा होगा, हम अपने फैंस को मैसेज देंगे।’
दिव्यांका और विवेक की लव स्टोरी ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट से शुरू हुई थी। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दिव्यांका ने साल 2016 में अपने होमटाउन भोपाल में विवेक संग सात फेरे लिए थे। इनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने जिंदगी के अच्छे-बुरे वक्त के बारे में फैंस को भी बताते रहते हैं। हाल ही में विवेक की बहन की शादी हुई तो दोनों स्टार कपल चंडीगढ़ में मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
टीवी एक्टर विवेक अब बॉलीवुड की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का नाम ‘चल जिंदगी’ है। इसमें कुमार सानू की बेटी Shannon भी हैं। ये फिल्म एक रोड ट्रिप की स्टोरी पर बेस्ड है। इसको लेकर विवेक ने बताया कि वो एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे। उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने बतौर पहली फिल्म इस मूवी के लिए हां कहा। इस मूवी में उनका अलग अवतार नजर आएगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.