लगता है जल्द ही देओल परिवार में शहनाई गूंजने वाली है। जी हां, गपशप है कि धर्मेंद्र के पोते करण देओल जल्द ही शादी कर सकते हैं। पिछले साल मई में खबरें आई थीं कि सनी देओल के बेटे करण देओल ने गुपचुप सगाई कर ली है। अब कहा जा रहा है कि करण अगले महीने यानी जून में शादी कर सकते हैं। इन गॉसिप्स के बीच एक बार फिर दृशा रॉय का नाम सामने आ रहा है। तो चलिए बिना देरी किए आपको बताते हैं दृशा रॉय कौन हैं, क्या करती हैं और किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
कैसे आया दृशा का नाम बीच में
कौन हैं दृशा रॉय
दृशा फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि उनका फिल्मों से बहुत ही गहरा ताल्लुक जरूर है। क्योंकि वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। बिमल रॉय को हिंदी सिनेमा में दो ‘बीघा जमीन’, ‘परिणीता’, ‘देवदास’, ‘सुजाता’ से लेकर ‘बंदिनी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।