ऐसा लग रहा है जैसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री को किसी की बुरी नजर लग गई है। बीते कुछ दिनों में ही वहां एक के बाद एक कई सेलेब्स की मौत की खबर ने बुरी तरह झकझोर दिया है। रविवार 19 फरवरी को जहां कॉमेडियन मयिलसामी के निधन की खबर आई, वहीं अब कन्नड़ के दिग्गज फिल्ममेकर एसके भगवान का निधन हो गया है। एसके भगवान 89 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान थे।
सीएम बसवराज बोम्माई ने दी श्रद्धांजलि
बसवराज बोम्मई ने ट्विटर पर लिखा, ‘एसके भगवान के निधन की खबर सुनकर बड़ा झटका लगा है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की हिम्मत दे। दोराई-भगवान की जोड़ी ने कन्नड़ सिनेमा में कई यादगार फिल्में दीं। उन्होंने साथ में 55 फिल्में कीं, जिनमें ‘कस्तूरी निवास’, ‘बयालु दारी’ और Hosa Lekuk जैसी फिल्में दीं।