News Website

नीसा देवगन और आर्यन खान पार्टी में आए नजर, भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा को देख हैरान हुए यूजर्स

भूमि पेडनेकर ने अपनी बहन समीक्षा पेडनेकर की बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज़ नजर आए। रविवार की रात इस बर्थडे पार्ट की खास चर्चा हो रही है। इस पार्टी में अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन से लेकर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तक शामिल हुए। इनके अलावा इस पार्टी में खुशी कपूर के साथ जान्हवी भी पहुंची थीं।

इस बर्थडे पार्टी के मौके के कई वीडियोज़ सामने आए हैं। भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा बिजनसवुमन हैं। समीक्षा और भूमि पेडनेकर को साथ देखकर लोग एक बार फिर से हैरान नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं इनमें से कौन भूमि हैं कौन समीक्षा ये पता लगाना मुश्किल है। कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं कि ये दोनों जुड़वां बहनें हैं क्या? मतलब सेम टू सेम।

यूजर्स ने कहा- भूमि की सिस्टर ज्यादा मस्त है

हालांकि, कई लोगों ने भूमि की ड्रेसिंग सेंस पर भी कॉमेंट किया है और पूछा है- भूमि की ड्रेसिंग सेंस को क्या हो गया? कुछ यूजर्स ने कहा- भूमि की सिस्टर ज्यादा मस्त है।

नीसा देवगन भी पहुंचीं पार्टी में

वहीं इस बर्थडे पार्टी में ओरी यानी ओरहान ऑट्रमानी भी दिखे, जो भूमि, जान्हवी और नीसा देवगन के कॉमन फ्रेंड हैं। ओरी और भूमि के बीच अच्छी दोस्ती है और नीसा देवगन के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। ओरी अक्सर नीसा देवगन के साथ उनकी हर पार्टी में साथ नजर आया करते हैं।

आर्यन खान भी हुए भूमि की बहन की पार्टी में शामिल

इस पार्टी में शाहरुख और गौरी के लाडले आर्यन खान भी पहुंचे थे। आर्यन का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें उनके हाव-भाव को देखकर लोगों ने उनकी काफी आलोचना की है।

विक्की कौशल के साथ आई थीं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि आखिरी बार विक्की कौशल के साथ शशांक खैतान की फिल्म ‘गोविन्दा नाम मेरा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी थीं। इसके अलावा उनकी जो फिल्में पाइपलाइन में हैं उनमें ‘भीड़’ और ‘भक्षक’ जैसी फिल्में हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!