News Website

वित्त मंत्री विजय चौधरी कर रहे बजट  पेश, इस बार राज्य के युवाओं की नजर बजट पर टिकी, सरकार का ध्यान शिक्षा और रोजगार पर अधिक 

बिहार विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश जा रहा है। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी बजट पेश कर रहे हैं। इस बार राज्य के युवाओं की नजर बजट पर टिकी है। सरकार का ध्यान शिक्षा और रोजगार पर अधिक फोकस रहने की संभावना है। आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन की सरकार राज्य की जनता के लिए कई लोक लुभावन घोषणाएं कर सकती है।

बिहार सरकार की नकल करती है भाजपा- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने बजट के भाषण के दौरान कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमारी सरकार की योजनाओं की नकल करती है। उन्होंने कहा कि हर घर बिजली योजना हमने 2016 में शुरू की, मोदी सरकार ने 2017 में उसकी शुरुआत की। फिर हमने जल जीवन हरियाली योजना 2019 में शुरू की। मोदी सरकार ने यहां भी नकल की और हमारी देखा-देखी योजना देशभर में लागू कर दी।

सभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

ध्यानाकार्षण सूचनाएं लेने के बाद सभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दो बजे के बाद बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।

कांग्रेस ने केंद्र पर लगाया बिहार के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप

बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा की अगुवाई में पार्टी के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पार्टी ने मनरेगा फंड में कटौती के भी आरोप लगाए हैं।

सुरेंद्र यादव के बयान पर विजय चौधरी ने दी सफाई

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने सुरेंद्र यादव के बयान को लेकर हंगामे के बीच सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। उन्होंने कहा है कि सेना का अपमान करने की उनकी मंशा नहीं थी

सदन में भाजपा ने उठाया अपराध का मुद्दा

बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जंगलराज का मुद्दा उठाया है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं बिहार में जनता का राज है, जबकि अपराध बढ़ रहे हैं।भाजपा नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है। विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र यादव के सेना पर टिप्पणी को लेकर निशाने पर लिया और माफी की मांग की।

हंगामे के साथ बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। शुरुआत से ही भाजपा के विधायक सदन में हंगामा कर रहे हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री सुरेंद्र यादव और विधायक इसराइल मंसूरी को सदन में घेरा।

नीतीश सरकार इस साल भी बढ़ाएगी बजट का आकार

साल 2005 में सत्ता में आने के बाद से ही नीतीश सरकार हर साल बजट का आकार बढ़ाती रही है। इसी पृष्ठभूमि के आधार पर अगला बजट ढाई लाख करोड़ से अधिक के होने का अनुमान है। चालू वित्त वर्ष के लिए दो लाख, 37 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया गया था।

20 लाख रोजगार के वादे पर हो सकता है एलान

भाजपा का साथ छोड़कर जब नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ आए थे, तो महागठबंधन सरकार ने युवाओं से कई बड़े वायदे किए थे। सीएम नीतीश कुमार ने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। महागठबंधन सरकार 2023-24 के बजट में रोजगार को लेकर बड़ा एलान कर सकती है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!