News Website

शादीशुदा एक्टर से प्यार बना जी का जंजाल! निकिता ठुकराल को साउथ सिनेमा ने कर दिया था 3 साल बैन

फिल्म इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइनों के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के बारे में हम लंबे समय से सुनते आ रहे हैं। जहां कुछ सेलेब्स ने शादीशुदा होते हुए भी दूसरी शादी रचा ली, वहीं कुछ सेलेब्स की एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के कारण जिंदगी बर्बाद हो गई। लेकिन क्या पराई औरत या मर्द के साथ चक्कर चलाने पर किसी पर बैन लग सकता है? ऐसा हुआ था और वह भी साउथ की एक्ट्रेस निकिता ठुकराल के साथ। निकिता ठुकराल को इस कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की जो सजा दी गई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया था।

Tuesday Tadka सीरीज में आपको निकिता ठुकराल से जुड़े इसी ‘स्कैंडल’ के बारे में बताने जा रहे हैं। निकिता ठुकराल का कन्नड़ फिल्मों के स्टार दर्शन के साथ नाम जोड़ा गया। तब दर्शन की पत्नी विजयालक्ष्मी ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और पुलिस में केस तक दर्ज करवा दिया था। जबकि निकिता इस अफेयर से इनकार करती रह गईं, पर सजा मिल गई।

साथ में काम से लेकर अफेयर तक

Nikita Thukral मुंबई में पली-बढ़ीं, लेकिन उन्होंने अपना करियर साउथ सिनेमा में बनाया। वहां उन्होंने तेलुगू, मलयालम और तमिल के अलावा कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया। कन्नड़ सिनेमा में ही काम के दौरान निकिता ठुकराल को दर्शन के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों ने साथ में कुछ फिल्में भी कीं। लेकिन साथ काम करने के कारण दर्शन और निकिता का नाम साथ जोड़ा जाने लगा। कहा जाने लगा कि दर्शन का निकिता ठुकराल के साथ चक्कर चल रहा है।

निकिता का इनकार, सड़कों पर उतर आए थे फैन्स

इस बैन ने निकिता ठुकराल की निजी जिंदगी के साथ-साथ करियर में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया था। हैरानी की बात यह थी कि निकिता से दर्शन संग अफेयर के मामले में कुछ पूछा भी नहीं गया। ‘बीबीसी’ से बातचीत में निकिता ने एक बार बताया था कि किसी ने उनके पक्ष की कहानी जानने की कोशिश नहीं की और बिना कुछ सोचे-समझे बैन लगा दिया। दर्शन की गिरफ्तारी के बाद पूरे कर्नाटक में बवाल मच गया था। फैन्स की भीड़ विरोध जताने सड़कों पर उतर आई और पत्थरबाजी हुई। उन्हें काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

अब कहां हैं निकिता ठुकराल और दर्शन?

बाद में निकिता ठुकराल के ऊपर से बैन तो हटा लिया गया, पर इसकी वजह से उनके करियर में एक धब्बा लग गया। निकिता यह कहती रहीं कि उनका दर्शन के साथ सिर्फ एक प्रोफेशनल रिश्ता है, इससे ज्यादा कुछ नहीं। बैन हटने के बाद निकिता ठुकराल ने फिल्मों में काम जारी रखा। लेकिन वह कम प्रोजेक्ट्स में नजर आने लगीं। उनकी पिछली फिल्म 2018 में आई थी। पिछले 5 साल से निकिता फिल्मों से दूर हैं। हालांकि 2020 में वह एक टीवी शो में नजर आई थीं। वहीं दर्शन अभी फिल्मों में एक्टिव हैं। वह एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर और फिल्म डिस्ट्र्रीब्यूटर भी हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!