News Website

धार जिले में आज प्रधानमंत्री आवास(ग्रामीण) योजना अंतर्गत 14694 हितग्राहियों का करवाया गया गृह प्रवेश।

धार- धार जिले में आज प्रधानमंत्री आवास(ग्रामीण) योजना अंतर्गत 14694 हितग्राहियों का समारोह पूर्वक गृह प्रवेश करवाया गया। जिला स्तरीय समारोह तोरनोद के हाई स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के औद्योगिक नीति निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, धार सांसद श्री छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा धार विधायक नीना वर्मा कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधियो द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर तथा कन्यापूजन कर किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत गृह प्रवेश के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से तीन हितग्राहियों रमाबाई पति मुन्नालाल, श्यामुबाई पति गणेश तथा मधुबाई पति राजेश का गृह प्रवेश करवाया गया।
। इस अवसर पर मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि धार जिला भी उन जिलों की सूची में शामिल हो गया हैं, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एक लाख से ज्यादा आवास बनकर पूरे हो चुके हैं। सरकार ने कुटीर के लिए अलग से बजट दिया है। आज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए घर पहुंच कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है और आगे भी करते रहेंगे। समारोह को सांसद, धार विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
जिले की जनपद पंचायतों में निर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया गया है। इनमें बदनावर में 1810, बाग में 817, डही में 952, धार में 294, धर्मपुरी में 1151, गंधवानी में 1060, कुक्षी में 506, मनावर में 1026, नालछा में 1092, निसरपुर में 370, सरदारपुर में 2943, तिरला में 1078 तथा जनपद पंचायत उमरबन में 1595 आवास शामिल है इसके साथ ही कार्यकम में प्रधानमंत्री जी के रीवा में अयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया व सुनाया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!