News Website

भारतीय नौसेना ने बचाया हाइजैक जहाज

भारतीय नौसेना ने बचाया हाइजैक जहाज
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने 3 महीने पहले अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज एमवी रुएन को बचाने का ऑपरेशन पूरा कर लिया है। ऑपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया गया। नौसेना ने बताया कि उनकी कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। जहाज का क्रू 110 से ज्यादा दिनों से लुटेरों के कब्जे में था। रेस्क्यू ऑपरेशन 40 घंटे तक चला। इसे पूरा करने के लिए युद्धपोत आईएनएस सुभद्रा, ज्यादा ऊंचाई तक उडऩे वाले ड्रोन, पी8आई पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल हुआ। अब हाईजैक हुआ जहाज एमवी रुएन पूरी तरह भारतीय नौसेना के कब्जे में है। सेना ने इसकी तलाशी ली है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!