News Website

जन अभियान परिषद द्वारा सभी विकासखण्ड में होगा आदि गुरु शंकराचार्य जयंती का आयोजन

अनूपपुर 24 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार प्रदेश के सभी 313 विकासखण्डों में जन अभियान परिषद के माध्यम से आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनकी जन्मजयंती 25 अप्रैल के पावन अवसर पर व्याख्यान माला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्ताषय की जानकारी देते हुए जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय ने बताया कि अनूपपुर जिले के चारों विकासखण्डों में अनूपपुर में संकल्प पैरामेडिकल कॉलेज, जैतहरी में तुलसी मानस भवन में, कोतमा में बिजुरी नगरपालिका सामुदायिक भवन में एवं पुष्पराजगढ़ में शासकीय महाविद्यालय में आदि गुरु शंकराचार्य की जन्म जयंती का कार्यक्रम एकात्म पर्व के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें विषय-विशेषज्ञों द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!