News Website

मंत्री डॉ. चौधरी ने रायसेन में किया 10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रायसेन जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों में 10 करोड़ रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्य का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मंत्री डॉ. चौधरी शुक्रवार को रायसेन नगर में विकास यात्रा में जन-संवाद कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने विकास यात्रा में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति-पत्र भी वितरित किये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि किसी कारण से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रहे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिये कार्य कर रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, साँची जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!