News Website

राज्य मंत्री श्री यादव ने विकास यात्रा में 57 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने विकास यात्रा में शुक्रवार को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 57 लाख रूपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। राज्य मंत्री ने ग्राम भेसोनकला में 5 लाख 91 हज़ार रूपये की सी.सी. रोड, ग्राम नरखेडा में 43 लाख 80 हज़ार रूपये के नवीन उप स्वास्थ केंद्र, ग्राम खजुरिया में 5 लाख 31 हज़ार रूपये की सी.सी. रोड का लोकार्पण किया एवं ग्राम मढ़ावन में 3 लाख 68 हज़ार रूपए के तालाब जीर्णोद्धार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राज्य मंत्री श्री यादव ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किए। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुन कर त्वरित निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!