News Website

MP Weather : फिर सक्रिय होगा नया सिस्टम, तापमान में वृद्धि शुरू, हवा के रुख में बदलाव, गर्मी की दस्तक जल्द, जानें IMD पूर्वानुमान

बुधवार से बदलेगा हवाओं का रूख

अरब सागर में बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन होने लगा है, वातावरण से नमी और हवा कम होने लगी है, जिससे अधिकतर जिलों में तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी। दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। 5 दिन बाद फिर मौसम के मिजाज बदले बदले नजर आएंगे, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं की दिशा में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी, लेकिन रात में तापमान मामूली गिरावट के साथ नॉर्मल ही रहेगा। फरवरी के आखिरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मार्च से गर्मी का असर तेज हो जाएगा। मंगलवार तक अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मार्च से दिन और रात दोनों ही गर्म होंगे।25 फरवरी से तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं, जिससे गर्मी बढ़ने लगेगी।

बदलेगा हवाओ का रुख

एपी मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खड़ी से नमी आने और राजस्थान, गुजरात में गर्मी बढ़ने से हवा का रुख भी बदल रहा है। अगले दो दिनों में गुजरात में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, इसका असर ग्वालियर चंबल संभाग पर भी रहेगा। 22 फरवरी के बाद मौसम में कुछ बदलाव आ सकता हैं, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा और उत्तरी हवा दस्तक दे सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद 22 फरवरी से फिर हवा का रुख बदलेगा।यदि उत्तरी हवा चलती है तो मौसम में फिर से ठंडक आएगी, वरना तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। वही 25 फरवरी के आसपास नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है,जिससे मौसम में फिर परिवर्तन नजर आएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!