News Website

प्रो. अनीता पुरी बनीं जन परिषद की वूमेन विंग की प्रांतीय अध्यक्ष

भोपाल l अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद की वूमेन विंग की अध्यक्ष पद्मश्री श्रीमती सुनील डबास एवम जन परिषद के प्रांतीय कोषाध्यक्ष महेंद्र जोशी की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने प्रो. डॉ श्रीमती अनिता पुरी को जन परिषद के वूमेन विंग का प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया है l ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 34 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर नौ अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 200 से अधिक एवम् विदेशो में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l
सुश्री पुरी के इस मनोनयन पर कई गणमान्य नागरिकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!