News Website

इस महीने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे राहुल गांधी, जानिए किन मुद्दों पर करेंगे बात

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के आखिर में ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा मैं अपना संस्थान रहे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाऊंगा और बिजनेस स्कूल में व्याख्यान दूंगा। राहुल गांधी ने कहा, मैं भूराजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, बिग डाटा और लोकतंत्र समेत कई क्षेत्रों के कुछ प्रतिभावान लोगों के साथ संवाद करने को लेकर उत्सुक हूं।

कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल ने कहा कि वह राहुल गांधी का फिर से स्वागत करके खुश है। ट्वीट कर लिखा गया कि राहुल गांधी कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे और बिग डाटा और डेमोक्रेसी तथा भारत-चीन संबंधों पर संवाद करेंगे। ब्रिटेन जाने से पहले राहुल गांधी रायपुर में 24-26 फरवरी को कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में भाग लेंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के निजी दौरे पर बुधवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग पहुंचे और स्कीइंग की। हाल ही में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत श्रीनगर पहुंचे थे। गुलमर्ग में राहुल गांधी ने गोंडोला केबल कार की सवारी भी की और फिर स्कीइंग की। कांग्रेस नेता ने वहां मौजूद कई पर्यटकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!