News Website

Pushpa 2 में सामंथा नहीं करेंगी ‘ऊ अंटावा’, ठुकराया करोड़ों का ऑफर, अल्‍लू अर्जुन बर्थडे पर देंगे सरप्राइज

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में अपनी बीमारी से उबरकर इन दिनों मुंबई में हैं और अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा ने पुष्पा-2 का ऑफर ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि अदाकारा को फिल्म में एक आइटम सॉन्ग का ऑफर दिया गया था लेकिन सामंथा ने इस गाने को करने से मना कर दिया है। हर कोई हैरान है कि आखिर एक्ट्रेस ने पुष्पा 2 का ये ऑफर क्यों ठुकरा दिया है।

 

सामंथा का पुष्पा (Pushpa) वाला गाना ऊं अंटावा (Oo Antava) खूब पॉपुलर हुआ था। सामंथा के लटके झटके से लेकर गाने के बोल सबकुछ खूब लोकप्रिय हुआ था और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ हुई थी। ऐसे में अब सामंथा को लेकर माना जा रहा था कि वह पुष्पा 2 में भी अपना जलवा दिखाएंगी। मगर उन्होंने इस गाने को ठुकरा दिया है, ये खबरें फैंस का मायूस कर रही है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सामंथा को 3 मिनट के लिए 5 करोड़ रुपये!

पुष्पा फिल्म (Pushpa 2) में उनका आइटम सॉन्ग उ अंटावा खासा चर्चा में रहा था और ये अबतक के सबसे हिट गानों में से एक है। बताया गया है कि सामंथा को पुष्पा-2 में 3 मिनट का गाना करना था। इस 3 मिनट के गाने में उपस्थिति के लिए एक्ट्रेस को 5 करोड़ रुपये की भारी पेशकश दी गई थी लेकिन सामंथा ने इसे अस्वीकार कर दिया। क्योंकि वह अपने करियर में इस पड़ाव पर एक स्पेशल आइटम सॉन्ग नहीं करना चाहती हैं।

मेकर्स सामंथा को मनाने में जुटे

इसी बीच निर्देशक सुकुमार, एक्ट्रेस को फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु के इस कथित रिजेक्शन से टॉलिवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर बज बन गया है कि अदाकारा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को इग्नोर कर रही हैं।

कब रिलीज होगा पुष्पा 2 का टीजर वीडियो

अदाकारा की वेब सीरीज सिटाडेल हिंदी में रिलीज होने वाली है। कथित तौर पर इसकी शूटिंग के लिए सामंथा ने विजय देवरकोंडा की फिल्म खुशी की शूटिंग लटका दी है। अब, अदाकारा ने पुष्पा 2 (Pushpa 2 Teaser) का ऑफर ठुकरा कर भी फैंस को हैरान कर दिया है। वहीं कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के 41वें बर्थडे के दिन निर्देशक सुकुमार उनके फैंस को ट्रीट देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उनके बर्थडे के दिन पुष्पा 2 की एक छोटी सी झलक या टीजर विडियो जारी किया जाएगा। अल्लू अर्जुन का जन्मदिन 8 अप्रैल को है और इसी दिन पुष्पा 2 की पहली झलक सामने आ सकती है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!