नौकरी के बदले जमीन मामले में मंगलवार को सीबीआई की टीम राजद सांसद मीसा भारती के दिल्ली में स्थित निवास पर लालू प्रसाद यादव से करीब दो घंटे तक पूछताछ कर लंच के लिए रवाना हो गई।
इसके बाद टीम ने वापस लौटकर 2 बजकर 15 मिनट पर फिर से लालू यादव से पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी के दौरान लालू प्रसाद की वीडियोग्राफी की जा रही है, जहां उनके कमरे में उन्हें कुछ दस्तावेज दिखाकर टीम मामले की पूछताछ कर रही है।
मास्क और दूरी का ध्यान रख रही टीम
इससे पहले सीबीआई ने सोमवार को लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से 5 घंटे पूछताछ की थी।
पूछताछ के दौरान सीबीआई की टीम को लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के चलते आवश्यक दूरी, मास्क का उपयोग और अन्य मेडिकल प्रोटोकॉल्स फॉलो करने के लिए कहा गया।सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी समेत 16 लोगों पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के प्रावधान के तहत आपराधिक षड़यंत्र के आरोप हैं। इस मामले में 15 मार्च को इन सभी आरोपितों की कोर्ट दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है।