News Website

सिसोदिया शराब घोटाले में शामिल दुनिया के इकलौते शिक्षा मंत्री होंगे, गिरफ्तारी पर बीजेपी का तंज

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया या आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने शराब नीति में हुए भ्रष्टाचार के सिलसिले में कभी सवालों का जवाब नहीं दिया। बीजेपी ने यह भी कहा कि उसका मानना है कि गिरफ्तार नेता के खिलाफ इस मामले में दम है। सिसोदिया को सीबीआई ने रविवार को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पार्टी ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तंज कसते हुए कहा कि सिसोदिया दुनिया के एकमात्र शिक्षा मंत्री हैं, जो शराब घोटाले में शामिल होंगे और यह पूरा प्रकरण आंख खोलने वाला और चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत खारिज कर दी गई है, क्योंकि उनके निर्दोष होने के AAP के दावे के बावजूद उनके खिलाफ मामले में दम है। उन्होंने कहा, ‘इसी तरह, भाजपा का मानना है कि सिसोदिया के खिलाफ भी मामले में दम है।’

पात्रा ने सिसोदिया को ‘शराब मंत्री’ कहा और उन पर पिछले दरवाजे से अपनी पार्टी के लिए पैसा जुटाने के लिए थोक विक्रेताओं के कमीशन में बढ़ोतरी सहित कई अनियमितताओं का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता ने गिरफ्तारी के पीछे राजनीति के आरोप को भी खारिज करते हुए कहा कि जांच एजेंसी और पार्टी दो अलग-अलग संस्थाएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के आरोपियों ने 45 मोबाइल फोन और अन्य सबूत नष्ट कर दिए। उन्होंने जोर देर कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करती है और इसके खिलाफ उसकी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!