नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का इशारा कर दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके माही साल में दो महीने सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं। मगर जल्द ही वह इस टूर्नामेंट में भी खेलना बंद कर देंगे। 16वें सीजन में गुरुवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे करियर का आखिरी पड़ाव है।
मैच में विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने गजब की फुर्ती दिखाई। एक शानदार स्टंपिंग की। जबरदस्त केच लपका। जीत के बाद सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाड़ी मैदान पर ही धोनी को घेरकर खड़े हो गए और उनसे बातचीत करने लगे। इस दौरान माही ने भी अपना पूरा अनुभव उन युवा क्रिकेटर्स के साथ साझा किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाया है।