News Website

हम साहब हैं’, ऐसे फर्जी अधिकारी जिन्होंने सकते में डाला; कोई बना PMO का नकली ADG तो किसी ने गढ़ी ये कहानी

जम्मू-कश्मीर से सुरक्षा में चूक और एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जे एंड के पुलिस ने श्रीनगर से एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया, जो खुद को पीएमओ का एडिनशनल डायरेक्टर (एडीजी) बता खातिरदारी करवा रहा था। किरण भाई पटेल नाम का यह शख्स हर वो सुविधा ले रहा था जो एक बड़े अधिकारी को मिलते हैं। बता दें कि ऐसे ही मामले कई दफा सामने आ चुके हैं, जिसमें फर्जी अधिकारी बनने का कारण जान आप चौंक जाएंगे।

एडीजी बन ले रखी थी जेड प्लस सिक्योरिटी

श्रीनगर में फर्जी एडीजी बनकर घूम रहे किरण पटेल को जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी, फाइव स्टार होटल तक मिला हुआ था। वह कई दिनों तक कश्मीर में घूमता रहा, लेकिन नौकरशाहों और व्यापारियों से ठगी करने के बाद उसका राज खुल गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। किरण को अब 15 दिन की न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। इस फर्जी एडीजी ने कई एसडीएम रैंक के अधिकारियों संग प्रशासनिक मुद्दों तक पर वार्ता की थी।

यूपी में फर्जी IAS की कहानी भी दिलचस्प

दो महीने पहले यूपी में भी एक फर्जी आईएएस अधिकारी का खुलासा हुआ था। यूपी के आगरा में फर्जी अधिकारी बनकर रह रहे संजय नाम के इस शख्स को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार किया था, क्योंकि उसने एक लड़की से शादी करने के लिए यह कहानी रची थी। हालांकि, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उसे पकड़ लिया।

बिहार में फर्जी महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार के सिवान में एक ऐसी फर्जी महिला अधिकारी को दो दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जो खुद पुलिस की वर्दी पहन अपने ब्वॉयफ्रेंड को धमकाने गई थी। इस महिला ने बताया कि ये शख्स उसे धोखा दे रहा था, इसलिए उसने ऐसा किया।

सेना का फर्जी अधिकारी बना, कारण चौंकाने वाला

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाने का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक शख्स सेना का फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था। यह शख्स लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी पहनकर घूम रहा था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने के बाद उसने बताया कि वो केवल समाज में रोब झाड़ने के लिए यह सब कर रहा था।

इंदौर में SDM बन ठगे 5 लाख

एमपी के इंदौर में एक ऐसा नकली एसडीएम मिला था, जिसने एक व्यक्ति से 5 लाख की ठगी अधिकारी बनकर ही कर ली। दरअसल, इस शख्स ने एक युवक को नौकरी का झांसा देकर ठगा था और कहा था कि मैं एसडीएम हूं और तुम्हारा काम करवा दूंगा। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह शख्स पहले भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!