News Website

साड़ी के फाल सा.. जब रोहित की शादी में सोनाक्षी सिन्हा संग नाचे थे विराट कोहली

नई दिल्ली: विराट कोहली किसी शादी में पहुंचें और डांस नहीं करें, ऐसा कैसे हो सकता है। इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘साड़ी के फाल सा…’ गाने पर धूम मचाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा की शादी का है, जो 2016 में हुई थी।

वायरल वीडियो में कोहली और सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘साड़ी के फॉल सा’ पर डांस करते देखा जा सकता है। कोहली और सोनाक्षी को आपस में स्टेप्स मैच करते हुए देखा जा सकता है और कोहली के डांस मूव्स वाकई काबिलेतारीफ हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बता दें कि यह गाना सोनाक्षी की ही फिल्म ‘आर. राजकुमार’ का था, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर थे।

कई लोगों ने भारतीय स्टार के शानदार डांस की प्रशंसा की है। हम सभी जानते हैं कि कोहली बेहतरीन क्रिकेटर के साथ अपने मस्त मौला मिजाज के लिए भी मशहूर हैं। वह हर पल का लुत्फ उठाना जानते हैं। उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी की थी। उनकी शादी में कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे।

उस समय भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली के पास थी। बाद में वह तीनों फॉर्मेट में कप्तान बने। फिलहाल रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं और कोहली उनके अंडर में खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लोहा ले रहे हैं। सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में होना है। यहां दोनों ही बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!