News Website

बजाज ऑटो ने बढ़ाई यूलू बाइक्स में ‎हिस्सेदारी | ऑटो इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक बाइक-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूलू बाइक्स में अपनी हिस्सेदा

जाज समूह की ऑटो कंपनी के अनुसार यूलू बाइक्स में बजाज ने 45.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है।

बजाज ऑटो ने बढ़ाई यूलू बाइक्स में ‎हिस्सेदारी
ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनी बजाज ऑटो इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक बाइक-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूलू बाइक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। बजाज समूह की ऑटो कंपनी के अनुसार यूलू बाइक्स में बजाज ने 45.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया है। करीब 45 करोड़ के इस नए निवेश के बाद अब यूलू बाइक्स में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी बढ़कर 18.8 फीसदी हो गई है। बता दें ‎कि देश में ईवी को बढ़ावा देने के लिए बजाज ऑटो ने करीब पांच साल पहले 2019 में यूलू में करीब 66 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया था। बजाज ऑटो के शेयर गुरुवार को 3.36 फीसदी की बढ़त के साथ 8505.30 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल यह करीब 27 फीसदी मजबूत हुआ है। दिसंबर 2023 में बजाज ऑटो का मुनाफा सालाना आधार पर 37 फीसदी उछलकर 2042 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल 27 फरवरी 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 3,625.05 रुपये पर था। इस स्तर से एक साल में यह करीब 139 फीसदी उछलकर 19 फरवरी 2024 को 8,650.00 रुपये पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड हाई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!