News Website

रिजल्ट से पहले जानिए तीनों राज्यों की सियासत से जुड़े उन सभी सवालों के जवाब जो जरूरी हैं

नई दिल्‍ली: पूर्वोत्‍तर के तीन राज्‍यों में हुए चुनावों के परिणाम आज घोषित होंगे। इनमें त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड शामिल हैं। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। तीनों राज्‍यों को मिलाकर कुल 178 सीटें हैं। इन सीटों पर 811 उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला होना है। ये चुनाव कई लिहाज से महत्‍वपूर्ण हैं। सबसे खास बात तो यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इनके नतीजे माहौल बनाएंगे। कई लोगों को पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों का सियासी गुणा-गणित समझ में नहीं आता है। इस मुश्किल को हमने आसान किया है। रिजल्‍ट से पहले हम यहां आपको इन तीनों राज्‍यों की सियासत से जुड़े उन सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं जिन्‍हें जानना आपके लिए जरूरी है।

कब हुई तीनों राज्‍यों में वोटिंग?
त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग हुई थी। मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट पड़े थे। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है। मेघालय में नेशनल पीपुल्‍स पार्टी (NPP) सत्‍ता में है। नगालैंड में नॉर्थ ईस्‍ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) की सरकार है।

त्रिपुरा में क्‍या है पार्टियों का गणित?
त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटें हैं। राज्‍य में बीजेपी और इंडिजिनस पीपुल्‍स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) का गठबंधन है। मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर इलेक्‍शन लड़ा है। मैदान में तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी, रिवॉल्‍यूशनरी सोशलिस्‍ट पार्टी, टिपरा मोथा पार्टी, ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्‍लॉक और सीपीआई (एम-एल) भी हैं।

कहां कितनी वोटिंग हुई थी?
तीनों ही राज्‍यों में मतदान प्रतिशत काफी अच्‍छा था। त्रिपुरा में 89.95 फीसदी, नगालैंड में 84 फीसदी और मेघालय में 76.27 फीसदी वोटिंग हुई थी।
नगालैंड के प्रमुख उम्‍मीदवार कौन हैं?
राज्‍य के के प्रमुख कैंडिडेट की लिस्‍ट में पहला नाम सीएम नेफ्यू रियो का है। उनके अलावा डिप्‍टी सीएम यानथुंगो पैटन, नगालैंड बीजेपी अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलॉन्ग, बीजेपी नेता एम जैकब झिमोमी, कांग्रेस नेता सेइविली चाचू और अकावी एन झिमोमी, एनडीपीपी नेता और दो बार सीएम रह चुके टीआर जेलियांग, जेडीयू नेता जे लानू लोंगचर, एनडीपीपी नेता हेकनी जखालू की सीट पर नजर रहेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!