News Website

डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी मांगों के लिए अभियान छेडेंगे, रजनीश गुप्ता पुनः जिलाध्यक्ष बने

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन ग्वालियर की जिला कार्यकारिणी ग्वालियर के निर्वाचन

( ग्वालियर )डिप्लोमा इंजीनियर्स अपनी मांगों के लिए अभियान छेडेंगे, रजनीश गुप्ता पुनः जिलाध्यक्ष बने
मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन डिप्लोमा इंजीनियर्स की लंबित मांगों को लेकर जल्द ही पूरे प्रदेश भर में अपना महाअभियान छेडेंगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन ग्वालियर की जिला कार्यकारिणी ग्वालियर के निर्वाचन के मज्ञैके पर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सामूहिक रूप से राज्य सरकार से उनकी मांगों के शीघ्र निपटान की मांग की। सभी ने एकजुटता से डिप्लोमा इंजीनियर्स के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मज्ञैके पर एसोसियेशन का नया जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता को पुनः चुना गया।
म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन का अधिवेशन एवं निर्वाचन रविवार 25 फरवरी 2024 को अभियंता सदन गोलघर पड़ाव पर सम्पन्न हुआ । बैठक में सर्वप्रथम सर मोक्ष गुंडम विश्वेश्वेरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । बैठक में संरक्षक इंजी राजेन्द्र सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि थे एवं अध्यक्षता इंजी रविन्द्र सिंह कुशवाह ने की। बैठक में पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने प्रकाश डाला गया ।
इसके उपरांत नवीन जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु मंच निर्वाचन पर्यवेक्षक इंजी. दिलीप गुप्ता एवं इंजी. प्रीतम रावत को सौपा गया । निर्वाचन में उपस्थित सभी अभियन्ताओं के द्वारा इंजी रजनीश गुप्ता के पुराने कार्यकाल की उपलब्धियों के फलस्वरूप सर्वसम्मति से पुनः जिलाध्यक्ष हेतु सदन में उपस्थित सभी अभियन्ताओं के द्वारा प्रस्ताव दिया गया । जिसे पर्यवेक्षक दल द्वारा स्वीकार करते हुए इंजी रजनीश गुप्ता को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही लोनिवि के इंजी संजीव जैन को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं नगर निगम के इंजी शैलेंद्र सक्सेना . को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरईएस के इंजी अरविंद बघेल, लो नि वि के इंजी के.के. शर्मा, एवं जल संसाधन के इंजी आर.सी. चिराड़ को उपाध्यक्ष एवं सह सचिव पद पर वरुण धूमाल, ओम प्रकाश छापरिया , इंजी आरईएस के मनोज मंगेश को कोषाध्यक्ष, इंजी सतीश चंद्र जैन को लो.नि.वि. का विभागीय जिला समिति अध्यक्ष एवं इंजी अजय शर्मा को जिला प्रवक्ता, इंजी प्रेम सिंह नरवरिया लो.स्वा.यां.वि. तहसील ग्वालियर का अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से चुना गया । जिला कार्यक्रम को वरिष्ठ प्रांतीय पदाधिकारी इंजी विजय खेमरिया, इंजी ए.पी.एस. भदौरिया, एवं इंजी रमेश भदौरिया, इंजी गिरीश भटेले, इंजी वीरेंद्र यादव, इंजी प्रदीप स्वर्णकार, इंजी एल.एन.गुप्ता जिलाध्यक्ष सेवानिवृत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन आदि ने संबोधित किया ।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!