News Website

इसरो को मिली बड़ी कामयाबी | सीई 20 क्रायोजेनिक इंजन ह्यूमन रेटिंग में पास | सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन की ह्यूमन रेटिंग सफलतापूर्वक

इसरो को मिली बड़ी कामयाबी: सीई 20 क्रायोजेनिक इंजन ह्यूमन रेटिंग में पास
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) को एक ओर बड़ी कामयाबी मिली है। सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन की ह्यूमन रेटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।ये इंजन गगनयान मिशन का एक अहम कंपोनेंट है। सीई 20 इंजन को ह्यूमन रेटिंग स्टैंडर्ड के मुताबिक, चार इंजन पर कुल 8810 सेकंड तक के लिए 39 हॉट फायरिंग टेस्ट किए गए। गगनयान की पहली अनमैन्ड फ्लाइट इस साल के दूसरे क्वार्टर के लिए प्रायोजित है। ये इंजन ह्यूमन रेटेड एलवीएम 3 व्हीकल की अपर स्टेज को पावर करेगा। इसकी थ्रस्ट कैपेसिटी 19 से 22 टन की है। ये इंजन गगनयान के एलवीएम 3 लॉन्च व्हीकल के क्रायोजेनिक स्टेज को पावर करेगा। इसरो के एक अधिकारी के मुताबिक, ग्राउंड क्वालिफिकेशन टेस्ट का फाइनल राउंड 13 फरवरी 2024 को पूरा हो गया है। फाइनल टेस्ट के तहत इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स के हाई ऑल्टीट्यूड टेस्ट फैसिलिटी में वैक्यूम इग्निशन टेस्ट किया गया। इससे पहले 6 टेस्ट हो चुके हैं। ग्राउंड क्वालिफिकेशन टेस्ट के तहत पहले सामान्य ऑपरेटिंग कंडीशंस में लाइफ डेमोनस्ट्रेशन टेस्ट, एनड्यूरेंस टेस्ट और परफॉर्मेंस असेसमेंट किया गया। इसके बाद यही सारे टेस्ट असामान्य कंडीशंस में भी किए गए। इसके साथ ही सारे ग्राउंड क्वालिफिकेशन टेस्ट पूरे हो गए। गगनयान में 3 दिनों के मिशन के लिए 3 सदस्यों के दल को 400 किमी ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा। ये मिशन अगले साल की शरुआत के लिए प्लान किया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!